फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए अनुसूचित जाति वर्ग मात्र एक वोट बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा और जुब्बल मंडल अध्यक्ष मोती लाल ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा वोट के लिए इस्तेमाल किया है। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को याद आ रही है। आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद पहली बार नावर में अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन का कांग्रेस ने आयोजन किया। आज तक कांग्रेस को अनुसूचित जाति के स्वाभिमान की याद नहीं आई। अब लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने की राजनीति कांग्रेस की ओर से जा रही है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य टिक्कर वार्ड से जिला परिषद सदस्य चेत राम आजाद, पुड़ग पंचायत प्रधान राघवा नंद, पंचायत समिति सदस्य अनिल, पूर्व प्रधान रतनाड़ी पंचायत सत्य प्रकाश, पूर्व प्रधान गरावग पंचायत जिया लाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, अन्नत लाल केष्टा, दयानंद राज्टा, जैंसी राम भारती, दयाल दलटा, पिंकू गजटा, जोनी जस्टा, नंद लाल कौशल, सुरजीत नरसेट, सतीश हिमटा, राजीव मेहता, राकेश राईक, आनंद, सुरेश पाल, सुनील शोहल, विनोद, शिशुपाल, राकेश मोख्टा, बानू लाल, बुद्धि राम, संजु, शक्ति सिंह, देविंद्र सोकटा, सुरेंद्र मोहन घायल, प्रमोद, वीरेंद्र आजाद, बिट्टू चफरोलटा और मोहन लाल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की याद मात्र चुनावों में ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें