अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। भाजपा मंडल आनी की विशेष बैठक आज भाजपा कार्यलय आनी में होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और 15 मई को आनी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की होने वाली चुनावी जनसभा के बारे में चर्चा की जाएगी।
भाजपा मंडल आनी महामंत्री सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू लाहौल-स्पीति अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल आनी अध्यक्ष अमर ठाकुर करेंगे। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर और भाजपा आनी मंडल के विस्तारक जियालाल जिहान विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, ग्राम केंद्र विस्तारक, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।