फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानाटी में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज के आनी में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर लोकनृत्य का आयोजन किया गया। इस नृत्य में आनी उपमंडल के सभी गांवों की करीब 2100 महिलाओं ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर बेहद खूबसूरत नाटी का प्रदर्शन किया।

मेले में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का संदेश दिया। महिलाओं के अलावा मेले में सैकड़ों की संख्या में आए क्षेत्र के लोगों ने नाटी से भरपूर मनोरंजन उठाया। वहीं महिलाओं की ओर से मतदान करने के प्रभावी संदेश का अंदाज भी लोगों के दिलों को छू गया।
विज्ञापन


मेले के समापन समारोह के साथ नाटी का शुभारंभ सहायक आयुक्त कुल्लू एसपी जसवाल ने किया। मेले के समापन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले हमारी परंपराओं, लोक मान्यताओं, मूल्यों और संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इनके आयोजन से लोगों में आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, जिससे राष्ट्रीयता की भावना पनपती है। युवा पीढ़ी को मेलों और त्यौहारों का इतिहास जानना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन


आज इंटरनेट के दौर में युवाओं को मोबाइल से बाहर निकलने की फुर्सत नहीं है, जो उनकी मानसिक मनोस्थिति के साथ शारीरिक तौर पर भी उन्हें प्रभावित कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों में आरंभ से ही अच्छे संस्कार डालें, जिससे वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें। वहीं इस मौके पर एसडीएम आनी चेत सिंह, चुनाव कानूनगो प्रणीत कुमार, बीडीओ आनी हरी सिंह ठाकुर, तहसीलदार देवेंद्र नेगी, अंजना भारती और स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें