फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में रिक्त पदों को जल्द भरे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में शुक्रवार को नए सत्र की पहली बैठक में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे मेें चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गया राम ने की।

बैठक में गत सत्र की बोर्ड के परीक्षा परिणाम के आकलन और मूल्यांकन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अभिभावकों की सहमति से नए विद्यार्थियों को ट्रैक सूट डलवाने और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसएमएस की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने की सहमति बनी। विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में स्कूल प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, नशा निवारण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे शैक्षणिक कार्य की सराहना की और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर झाकड़ी पंचायत उप प्रधान बीरबल कश्यप, रमेश भारती, निर्मल सोनी, गणेश चौहान, बलदेव नेगी और विशंभर लाल सहित कई अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें