फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड में नहीं बना बस अड्डा, 26 पंचायतें इंतजार में

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष सेन

विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आनी विधानसभा क्षेत्र की निरमंड तहसील की हजारों की आबादी आज भी बस अड्डे की सुविधा से वंचित है। 26 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निरमंड तहसील में वर्ष 2016 में निरमंड में बहुमंजिला बस अड्डे का निर्माण शुरू किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जिस स्थान पर शौचालय था वह भी डिस्मेंटल किया गया और यहां बहुमंजिला बस अड्डा भवन का निर्माण शुरू किया गया। आज बस अड्डे में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
क्षेत्र के दलीप कुमार, संजीव कुमार, बालक राम, चिंटू ठाकुर, राकेश कुमार, सुरजीत, सुनील नेगी, राजेश और चरन सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले हजारों ग्रामीण वर्षों से बस अड्डे के लाभ से वंचित हैं। विभिन्न कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल पहुंचने वाले हजारों लोग रोजाना परेशानियां झेल रहे हैं। लोगों में रोष है कि प्रदेश भाजपा सरकार ने भी इस संबंध में कोई पहल नहीं की। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द बस अड्डे का निर्माण पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निरमंड के एसडीओ एमडी अकेला के अनुसार बस अड्डे की काउंटर वॉल और प्लेट फॉर्म का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है। लोगों की मांग और आक्रोश के चलते करीब 6 माह तक कार्य बंद रहा। विभाग ने बस अड्डे के निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें