फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक प्रस्तुत कर दिया नशा निवारण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। ऐतिहासिक जिलास्तरीय आनी मेले में आयोजित लोकनृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं में आनी क्षेत्र के स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दिव्यालोक पब्लिक स्कूल, एसडीए मिशन स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आनी मेले में आयोजित सांस्कृतिक एवं नाटक प्रतियोगिता में एसडीए मिशन स्कूल ने पंजाबी डांस में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लोकनृत्य में छात्रा स्कूल आनी सहित अन्य स्कूलों के कलाकारों ने धमाल मचाया। इसके अलावा कन्या स्कूल आनी की छात्राओं ने नशे जैसी बुराई को समाप्त करने को लेकर एक नाटक पेश किया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। छात्राओं ने कहा कि युवाओं को देश और समाज के लिए काम करना चाहिए। नशा धीमा जहर है, जिससे पूरा परिवार बिखर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक में विस्तारपूर्वक कलाकारों ने अभिनय किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वतंत्र कुमार शर्मा ने भी क्षेत्र के युवाओं को नशे की कुरीति से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, मदन शर्मा, कुंदन लाल, श्यामा नंद, प्रधान कृष्ण ठाकुर, नवल ठाकुर, खयाले राम सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें