फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति को मिली सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमगिरी कल्याण आश्रम परशुराम छात्रावास दत्तनगर ने मंगलवार को एक निजी होटल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान हिमगिरी कल्याण आश्रम परशुराम छात्रावास के छात्रों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। छात्रों ने किन्नौरी नाटी पर पेश कर धूम मचाई। छात्रों ने ‘पैसा पैसा ऐसा कैसा पैसा, हाय सांगला देशंग, पीटा पीटा शारे, आंग सौगी, आंग फायुलो देशंग नामंग सांगला’ सहित अनेक गानों से समा बांधा।

इस कार्यक्रम में रामपुर के समाजसेवी एवं व्यवसायी मदन भारती बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ विशेष अतिथि में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक चंद्र कांत, समाजसेवी बसंत लाल गागल और हिमगिरी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिमगिरी कल्याण आश्रम छात्रावास के छात्र अविनाश नेगी ने ‘व्यक्ति-व्यक्ति में जगाएं राष्ट्रीय चेतना’, तेंजिन ने ‘स्वयं अब जागकर जगाना है’ भक्ति गीत पेशकर सभी लोगों को मनोरंजन किया। इसके बाद छात्रों ने किन्नौरी लोक नृत्य पेश कर वहां मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता चंद्रकांत ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार में संस्कार होना अति आवश्यक है यह संस्कार आगे जाकर देश और समाज के लिए लाभदायक साबित होते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में देशहित में काम करने वाले उम्मीदवार को ही अपना मत दें। इस मौके पर विश्व हिंदु परिषद के प्रांतीय सदस्य डीके नेगी, जिला इकाई अध्यक्ष राजकुमार, भाजपा मंडल रामपुर के जिला अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता, एपीएमसी के निदेशक केवल राम बुशैहरी, पद्मा नेगी, जीवन नेगी, जिला संगठन मंत्री ज्ञान चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें