फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से लेकर अमेरिका तक बढ़ी भारत की पैठ: जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग नेहरू मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में कश्मीर में पत्थरबाजों को सबक सिखाया जा रहा है। वही देश में आतंकी हमले महानगरी तक पहुंचे, पिछले पांच वर्षों में ऐसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई। आज भारत को दुनिया के सभी देशों में अव्वल माना जा रहा है।

विज्ञापन


आतंकवादी मसूद अजहर को यूएनओ ने इंटरनेशनल आतंकी घोषित किया है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि निर्णय अच्छा है, लेकिन समय सही नहीं है।

इस अवसर पर मंच पर आने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर नेताओं का नाम ले रहे थे, तभी भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज को देख बोले यह तो मेरे पुराने मित्र भी हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के बयानों को सही बताते हुए जयराम बोले वे सही कहते हैं, वह थोड़ा गर्म इलाके के हैं, तो भावुक होकर बोल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें