रामपुर क्षेत्र में डीपीएस और डीएवी
दत्तनगर के छात्रों ने लहराया परचम
दोनों स्कूलों में सीबीएसई परीक्षा का परिणाम रहा शत प्रतिशत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में आर्यन सूद आनंद ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गुंजन उपाध्याय और ईशा नेगी ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, हर्षित नेगी ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय से अमीषा चौहान ने 90.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं आर्यन नेगी, ईशान लट्ठ, सुशील सागर और प्रियांशु ठाकुर ने शारीरिक शिक्षा में 100 अंक अर्जित करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्राचार्य कमल चंद ने सभी छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी है।
वहीं डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर स्कूल में सीबीएसई की 12वीं कक्षा के सभी बच्चों ने परीक्षा पास की है। स्कूल 5 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें अभिरल महाजन ने 97 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, गोपांशु ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और श्रृंजल ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। इसके अलावा वैभव कनैन ने 91.8 प्रतिशत और आस्था गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों और अभिभावकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी।