संस्कार स्कूल कप्तान, अनमोल बने हेड ब्वॉय
प्रेम पब्लिक स्कूल ठियोग में छात्र परिषद का गठन
प्रधानाचार्या ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रेम पब्लिक स्कूल में आगामी सत्र के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष रवि शांडिल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच का संचालन रंजना वर्मा ने किया। इस दौरान संस्कार शर्मा को स्कूल कप्तान का दायित्व सौंपा गया। वहीं अनमोल शर्मा को हेड ब्वॉय और महक वर्मा को हेड गर्ल चुना गया।
देश की आर्मी की तर्ज पर बनाए गए सदन, जिसमें अल्फा हाउस में पायल शर्मा को कप्तान और सताक्षी शर्मा को उप कप्तान बनाया गया। ब्रेवो हाउस में सोनालिका को कप्तान और निकिता को उप कप्तान बनाया गया। चार्ली हाउस में तन्वी ठाकुर को कप्तान और सृजल को उप कप्तान बनाया गया। डेल्टा हाउस में आर्यन को कप्तान और पारिजा चौहान को उप कप्तान बनाया गया। अनुशासन समिति की कमान आशीष को सौंपी गई। विभिन्न गतिविधियों की समिति की कमान देवज्ञ खाची को दी गई। खेल विभाग का दायित्व आयुष वर्मा को सौंपा गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अंजली और प्राथमिक चिकित्सा विभाग अर्पिता कमल को दिया गया। स्वच्छता समिति की कमान अरविंद को सौंपी गई।
स्कूल के अध्यक्ष रवि शांडिल ने अपने संबोधन में सभी परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। गीता शर्मा ने कहा कि सभी हाउस के सदस्य स्कूल संचालन में सहयोग देंगे और अनुशासन बनाए रखने में सभी सदस्य अपने शिक्षकों का सहयोग करेंगे। इस दौरान सभी हाउस के कप्तानों ने मुख्य अतिथि को अपने हाउस के झंडे के साथ सलामी दी। इस मौके पर स्कूल शिक्षक नीतू दत्ता, राजेंद्र सिंह, आशा वर्मा, मोनिका, सीमा शर्मा, रीता वर्मा, तनूजा मेहता, रंजना चौहान, कामिनी सूद, कमलेश वर्मा और शुभम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।