फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासू मेले का आगाज, नाटियों में खूब झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। तहसील के महासू गांव में दो दिवसीय मेला धूमधाम से शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर खूब झूमे। उसके बाद लोक गायिका गीता भारद्वाज और पंकज शर्मा ने नाटियों ने खूब समा बांधा। वीरवार को मेले के मौके पर स्थानीय स्कूल में अवकाश रहेगा।
बुधवार को महासू मेले के पहले दिन लोगों ने ठोडा नृत्य का खूब आनंद लिया।

ठोडा नृत्य के साथ लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाटियों में खूब थिरके। दिन के समय लोक गायक गीता भारद्वाज की नाटी एक अधिया मंगाइजा रे, बुरा नी मानना मेरी बातो रा, हाए मेरिए डिंगा डिगे और पंकज ठाकुर ने मत जांदे पेउके मुंबी छोडिए सहित कई गानों पर लोगों का मनोरंजन किया। मेले का आयोजन स्थानीय देवी माता के आदेश पर हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले के पहले दिन महासू स्कूल व श्वाला स्कूल के बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महासू पंचायत की प्रधान सरोग ठाकुर ने कहा कि वीरवार को सरकारी स्कूलों में मेले के मौके पर स्थानीय अवकाश रहेगा लेकिन वीरवार को अन्य सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें