नेरवा। स्थानीय प्रशासन ने तहसील के तहत आने वाले क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए लोगों से सहायता की अपील की है। प्रशासन ने दुकानदारों को चेताया है कि अगर दुकानों के बाहर और बाजार में कचरा पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने आह्वान किया है कि सभी लोग अपने घरों, दुकानों और संस्थानों के आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा इधर उधर बिखरने न दें। इसका निर्धारित और सही स्थान पर ही निष्पादन करें। उन्होंने नेरवा के सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि अपनी दुकानों के बाहर कूड़ा व पॉलिथीन आदि न फेंकें। दुकानों में कूड़ादान अवश्य रखें। उन्होंने सभी लोगों, सब्जी विक्रेताओं, मांस विक्रेताओं, नाई की दुकान चलाने वालों और समस्त कारोबारियों को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कूड़ा बाहर फेंकता अथवा गंदगी फैलाता हुआ पाया गया तो उस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।