फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होंगे आनी मेले के लिए प्लाट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेला 8 से 11 मई तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव, देवता साहिब पनेउई नाग, देवता देहरुी नाग, देवता कुलक्षेत्र महादेव और देवता ब्युंगलीनाग भाग लेंगे। मेले के लिए प्लॉट आवंटन पहली मई से शुरू हो रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी-देवताओं के आगमन होते ही मेले का शुभारंभ होगा। 8 मई को देवताओं की शोभा यात्रा से जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ 8 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक संध्याओं को बेहतर बनाने के लिय बेहतर क्वालिटी का साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। प्रदेश भर के स्टार कलाकार मेले में दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा को लेकर उप कमेटियां गठित की गई हैं। मेले में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेले में महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों की पहाड़ी संयुक्त नाटी नाटी में सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी हरी सिंह ठाकुर, बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर, एसएचओ भाग चंद, एसडीओ प्रकाश भारद्वाज, रूद्रमणी, अमर ठाकुर, रमेश ठाकुर, कारदार संतोष ठाकुर, कारदार लीला चंद, कारदार कमलेश, रूपेंद्र सिंह, रफ्तार ठाकुर और रूप सिंह भारद्वाज सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें