ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नोडल अधिकारी दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी की शिक्षिका दुर्गा भगती और अंग्रेजी के शिक्षक विवेक चौहान ने मतदान का महत्व पर हिंदी और अंग्रेजी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के 40 छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा स्कूल के कला शिक्षक ने नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई जिसमें 20 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से करवाई जानी वाली इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग कर रही हैं। इस दौरान छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में अक्षिता, अनीश, गायत्री, कनिका, मनीषा, साक्षी, सुर्यान, अभिषेक, रिभांश और बुद्ध सागर ने भाग लिया।