फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक और साक्षी ने बनाया सबसे सुंदर चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘पॉलिथीन हटाओ व पर्यावरण बचाओ’ अभियान पर भाषण, चित्रकला और नारा लेखन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नवींद्र केस्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

चित्रकला स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में दीपक ने प्रथम, ओजस ने द्वितीय, प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में साक्षी ने पहला, कृष्णा ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन स्पर्धा में वरिष्ठ वर्ग में कल्पना ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में कनिष्ठ वर्ग में सुनाक्षी ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय तथा कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में सुदीक्षा ने प्रथम, प्रियांजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जोगिंद्र जगटा, ललित काल्टा, रविंद्र हंसरेटा, रविंद्र शर्मा, जोगिंद्र, विजय शर्मा, कुशल पिरटा, मनोज सूद, बलवान शर्मा, किरण, चंद्रमोहन नारटा, एनएसएस प्रभारी विजय शर्मा और कुसुम आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें