फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 पंचायतों के हजारों लोग झेलते रहे परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला, पूह, काजा और स्पीति वैली में मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। ऐसे में आकपा 66/22 केवी सब स्टेशन के तहत आने वाले पूह, काजा और स्पीति वैली में 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 24 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
पूह खंड के रामजगत नेगी, कर्ण नेगी, राजेंद्र लामा नेगी, दावा नेगी, सुनील नेगी, ज्ञानचंद नेगी, संगीता नेगी, कृष्णा नेगी और योगिता नेगी सहित कई अन्य लोगों के अनुसार बुधवार रात बिना बिजली के अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला को ओल्ड और एक्सप्रेस फीडरों में बुधवार देर शाम मूसलाधार बारिश और तूफान के चलते विद्युत तारों के क्षतिग्रस्त होने से सांगला में भी बत्ती गुल रही। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सांगला तहसील की करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों की आबादी वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। सूचना मिलते ही वीरवार सुबह सांगला से बोर्ड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने वीरवार करीब 11 बजे तक सांगला के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी ने कहा कि सांगला वैली, पूह खंड के ग्रामीण क्षेत्रों, काजा और स्पीति वैली में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आकपा सब स्टेशन में केबल जलने से सांगला के दोनों फीडरों में आई तकनीकी खराबी के चलते दिक्कतें पेश आई थीं, जिसे रिस्टोर कर बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें