प्रश्नोत्तरी में में स्वामी विवेकानंद सदन प्रथम
सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में जिला कुल्लू पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संरक्षक सोहनी राम राठी विशेष रूप से मौजूद रहे।
दीवान राजा ने प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए इस प्रोजेक्ट में बच्चों की सहभागिता को एक मुख्य धुरी बताया।
उन्होंने बताया कि जल्द ही छात्रों के मानसिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने इस दौरान बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह स्पर्धा शिक्षा, खेल, भारतीय संस्कृति और पुरातन इतिहास समेत मतदाता जागरूकता विषयों पर आधारित रही। स्पर्धा में स्वामी विवेकानंद सदन ने प्रथम, छत्रपति शिवाजी सदन ने द्वितीय और भीमराव अंबेडकर सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के सदस्य टिंकू शर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान पर बारे जानकारी प्रदान की और सभी बच्चों से अपने-अपने घर के मतदाताओं तक अवश्य मतदान करने का संदेश पहुंचाने की बात कही। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवियों की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान जोरों पर चला हुआ है।
इस अवसर पर सोहनी राम राठी, राम सिंह ठाकुर, कृष्ण कांत, राम प्रसाद, सुरेश, आत्मा राम, मीना कांत, रिपु, ज्ञान, राजेश, योगिता और विक्रांत सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।