फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनी में सड़क धंसने से दो मकानों को बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिला के रामनी में बीती सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण भूस्खलन होने से गांव के लिए बनी जीप योग्य सड़क काफी उखड़ गई है। जिसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। वहीं सड़क के धंसने से दो लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मीरू पंचायत के ग्रामीणों में अधिवक्ता हीरा नेगी, अश्वनी नेगी, विमल नेगी, अरविंद नेगी, सुभाष चंद, वीरभद्र सिंह, रविंद्र नेगी, चंद्र भूषण, पद्म देव और मनोहर सिंह के अनुसार एनएच पांच से लेकर रामनी गांव तक करीब पांच किलोमीटर जीप योग्य सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल है। लोक निर्माण विभाग ने औपचारिकता निभाते हुए सड़क से मलबा तो हटा दिया है, लेकिन सड़क धंसने से पद्म राम, सुभाष चंद, मनोहर सिंह और अरविंद नेगी के मकान और बगीचे को खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायत की, लेकिन लोनिवि आचार संहिता का हवाला देकर आनाकानी कर रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कका मलबा सेब के बगीचों में फेंका हुआ है, जिससे बगीचों में कभी भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र जिन घरों को खतरा बना हुआ है, वहां पर जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता आरएल चौहान के अनुसार विभाग की लापरवाही के कारण यह सब नहीं हुआ है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण सड़क मेें गड्ढे पड़ गए हैं। विभाग की ओर से सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें