फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में पांच घंटे बाधित रहा एनएच, वाहनों के थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 ज्यूरी के समीप शनिवार को करीब पांच घंटे तक बाधित रहा। एनएच पर यातायात अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई घंटों लोग जाम से जूझते रहे। यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर सड़क को पार किया।

जानकारी के मुताबिक इन दिनों नेशनल हाईवे के विस्तारीकरण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। शनिवार सुबह एनएच को चौड़ा कर रही कंपनी की ओर से हैवी ब्लास्टिंग की गई, जिसके कारण पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसकर एनएच पर आ गिरी। वहीं पहाड़ी से भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया। इसके कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन


शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर आने वाले हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ीं। एनएच को बहाल करने में कंपनी को करीब पांच घंटे का समय लगा। शनिवार को एनएच में किन्नौर से आने वाले और जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी बसें छोड़ कर जान जोखिम में डालकर पैदल पार कर दूसरे वाहनों से अपने अपने गंतव्य पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


यात्री विजय, नरगु लामा, पवन, नरेंद्र, सूरज, परमिंद्र, रेखा, कविता और सीमा सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि सड़क बंद होने से उन्हें पांच घंटे तक भूखे प्यासे रहना पड़ा। सड़क की कटिंग में हैवी ब्लास्टिंग करने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। नेशनल हाईवे के एसडीओ आनंद शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को हैवी ब्लास्ट न करने की हिदायत दी गई है। बार-बार हल्के ब्लास्ट में भी काफी मलबा गिर जाता है। एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें