फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन में रिया-दिव्या ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में वीरवार को स्वच्छता अभियान के तहत ‘पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ’ को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नारकंडा रवि कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। जेबीएल खाची वमापा कुमारसैन के स्कूली छात्रों ने कुमारसैन बाजार में रैली निकाली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने पंचायत के लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए स्कूलों में आम जनता को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली जा रही हैं। इस दौरान जेबीएल खाची वमापा कुमारसैन के प्रधानाचार्य कमाल चंद वर्मा ने स्कूली छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अभियान को लेकर स्कूली छात्रों की स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग स्लोगन में रिया वर्मा प्रथम और अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वर्ग स्लोगन में दिव्या प्रथम और श्वेता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पेंटिंग के जूनियर वर्ग में कृतिका ने प्रथम स्थान और संदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग के सीनियर वर्ग में अंकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुमारसैन के प्रधान नरेंद्र कुमार, पीजीटी प्रदीप शर्मा, पीजीटी दीपक शर्मा, पीजीटी इंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत सचिव दलीप वर्मा अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें