फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सीखा आगजनी से निपटना

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन केंद्र रामपुर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों जाकर लोगों को आगजनी की घटनाओं और इससे बचने के उपायों के बारे मेें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को रामपुर के मुख्य बस अड्डे में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने लोगों को मॉकड्रिल और फायर सेफ्टी को लेकर भाषण देकर आगजनी से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


रामपुर अग्निशमन विभाग के उप अग्निशमन अधिकारी केशव सिंह ने लोगों को आग से होने वाले नुकसान से बचने के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि आगजनी से निपटने की सही जानकारी होने से आग लगने के समय नुकसान की सीमा को काफी हद तक घटाया जा सकता है। उन्होंने एचआरटीसी के कर्मियों और लोगों को अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान जिम्मेवारी और मिलजुल कर राहत कार्य करने की भी अपील की। इस मौके पर प्रशामक कृष्ण दास, मान सिंह और मोहन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें