रामपुर बुशहर। रामपुर के देवठी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में काशापाट टीम को हराकर मझाली टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। नगेला नाग युवक मंडल देवठी के सौजन्य से आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बधाल के प्रधान यशपाल सोनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित मौजूद रहे।
युवक मंडल के सदस्यों और अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। युवक मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच काशापाट टीम और मझाली टीम के मध्य खेला गया। मझाली टीम ने टॅास जीत कर पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 99 रन बनाए। देश राज ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।
वही रनों का पीछा करते हुए काशापाट की टीम 83 रन ही बना पाई। इसमें मझाली के गेंदबाज कपिल ने 10 रन देकर काशापाट टीम के 3 विकट अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब काशापाट टीम के बल्लेबाज पिंटू को दिया गया। अंत में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता रहे मझाली टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता रही काशापाट टीम को 25 हजार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य अक्षय कायथ ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों ने भाग लिए। इस मौके पर नारायण, शेखर कुमार, राजेंद्र, गौरव, लखन, दीपक, सौरभ, सतीश, कुशल, विकास, सुनील चौहान, कपिल, राज, राजीव, गोविंद, संदीप, यश, लक्की, हंस राज और अजय के अलावा कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।