फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल मैच में मुंछाड़ा टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। एंटी ड्रग्स खेल मेला का शुभारंभ शनिवार को इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में हुआ। इस अवसर पर सांई से सेवानिवृत्त वॉलीबाल कोच चमन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्पर्धा में 90 पंचायतों की टीमें भाग ले रही हैं। तीन दिवसीय स्पर्धा के पहले दिन विभिन्न खेलों के आधा दर्जन से अधिक मैच खेले गए हैं। स्पर्धा का समापन 15 अप्रैल को होगा।
वॉलीबाल स्पर्धा में पहला मैच मुंछाड़ा पंचायत और बरासली पंचायत के मध्य खेला गया। जिसमें मुंछाड़ा टीम विजय रही। दूसरा मैच मसली पंचायत और करासा पंचायत के बीच हुआ। जिसमें करासा विजयी रहा। तीसरा मैच टोड़सा पंचायत और धगोली पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें धगोली विजेता बना। चौथा मैच शेखल पंचायत और दलगांव पंचायत के मध्य हुआ। जिसमें दलगांव विजयी हुआ। पांचवां मैच कुई पंचायत और भोलाड़ पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें भोलाड़ विजयी हुआ। छठा मैच समोली पंचायत और लोअरकोटी पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें समोली विजेता बना। सातवां मैच जगोठी पंचायत और डिस्वानी पंचायत के मध्य हुआ। जिसमें जगोठी विजयी हुआ।
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा में पहला मैच उकली महेंदली पंचायत और समोली पंचायत के बीच हुआ। जिसमें उकली महेंदली विजयी रहा। दूसरा मैच एमसी रोहड़ू और अढ़ाल पंचायत के बीच हुआ। जिसमें अढ़ाल को विजयी घोषित किया गया। तीसरा मैच लोकरकोटी पंचायत और बरासली पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें बरासली पंचायत विजयी रहा। चौथा मैच करासा पंचायत व करालश पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें करासा विजयी हुआ। इस अवसर पर कैरमबोर्ड, टेबल टेनिस, बैडमिंटन तथा वादविवाद स्पर्धा का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि ग्रामीण और पंचायत से दो चरण की स्पर्धाओं के बाद अंतिम चरण में इंडोर स्टेडियम में स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। शनिवार को अंतिम चरण की स्पर्धा का शुभारंभ हो गया है। स्पर्धा में करीब 90 पंचायतों की टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें