भावानगर(किन्नौर)। जिला किन्नौर कांग्रेस सेवादल की एक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख संगठक जयराम नेगी ने की। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को टिप्स दिए गए। भावानगर में आयोजित कांग्रेस सेवादल की बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जयराम नेगी और तारा मौयान की अगुवाई में किन्नौर सेवादल जिला किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा से अंतिम छोर सूमरा तक प्रत्येक बूथ का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी का हाथ मजबूत करेंगे। आज भी किन्नौर के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सेवा दल पूर्व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और वर्तमान सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगा।
इस मौके पर सेवादल जिला किन्नौर प्रभारी कर्नल हरि सरण, सह प्रभारी दीनू राही, महिला सेवादल प्रमुख तारा मौयान, जिप सदस्य केवल राम नेगी, किन्नौर कांग्रेस महासचिव सुखदेव नेगी, सेवादल उपाध्यक्ष राकेश नेगी, महासचिव प्रदीप नेगी, मोहन लाल, रूपी लाल, महावीर सिंह, दिली राम, काती राम, होशियार सिंह, अमन, राज, नरेंद्र नेगी व पानमा छेरिंग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।