फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को नशीले उत्पाद न बेचें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रशासन की ओर से ठियोग बाजार के व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर चिंता जताई गई। प्रधानाचार्य ने बाजार के व्यापारियों से अपील की है कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

विज्ञापन


साथ ही बाजार में तंबाकू, गुटखा, सिगरेेट और अन्य नशे के उत्पाद स्कूली बच्चों को न बेचें। इस मौके पर जीत सिंह, एलआर चंदेल, ओम प्रकाश वर्मा, मदन लाल जापटा, सुरेंद्र, सेवक राम, भूप राम, अशोक, बबलू, नरेंद्र, हेमराज, संजीत कुमार, सही राम, अरूण कुमार, अशोक कुमार, दिनेश, सुनिता जाप्टा, उषा, रविंद्र, मदन लाल, स्मृति और राखी जोशी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें