रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में वीरवार को स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वाधान में किया गया। इस दौरान विद्यालय में स्वच्छता पर भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जाह्नवी झोब्टा ने प्रथम, अपशा मनतान ने दूसरा और तनीषा ब्रागटा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सृजन चौहान ने पहला, अरुणधति जिंटा ने दूसरा तथा महक गोसाईं ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वच्छता विषय पर अंग्रेजी भाषा में हुई भाषण प्रतियोगिता में स्मृति शर्मा ने प्रथम, आशिल शर्मा ने दूसरा तथा वरूण कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हिन्दी भाषण स्पर्धा में सिंचन बाल्टु ने प्रथम, निधि बाला ने दूसरा और अंशिका सिंह ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अरूण शर्मा, कोटखाई खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनेश, डॉ. कृतिका, डॉ. अमन, ब्लॉक हेल्थ एजूकेटर गुरुदेव, पद्म चौहान, मेल हेल्थ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।