फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 तक सभी मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अजित भारद्वाज ने बीएलओ को 19 तक सभी पात्र तथा छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसी संबंध में चौपाल में एसडीएम की अध्यक्षता में सभी पोलिंग बूथ अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। चौपाल में आयोजित इस बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से सक्षम मतदाताओं के पंजीकरण और पुनर्निरीक्षण संबंधी कार्य पर चर्चा की। इस दौरान निर्देश जारी किए गए कि छूटे हुए दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं। वहीं इस अवसर पर नोडल अधिकारी सुरेंद्र बीमटा भी सभी पोलिंग बूथ अधिकारियों को वांछित डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप सुरेंद्र बीमटा, निर्वाचन कानूनगो रामलाल सह्जेटा, केशव जिलटा सहित सभी पोलिंग बूथ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें