फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन मिस्टर और दिव्या बनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इस स्पर्धा में कॉलेज के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहला चरण में प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। उसके बाद दूसरा चरण टैलेंट राउंड का रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीसरा चरण प्रश्नोत्तरी का रहा है।
विज्ञापन


तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर अमन शर्मा को मिस्टर फेयरवेल तथा दिव्या ज्योति शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। लड़कों में फर्स्ट रनरअप हिमांशु रावत को तथा सेकेंड रनर संतोष को चुना गया। लड़कियों में फर्स्ट रनरअप पायल ठाकुर को तथा सेकेंड रनरअप दीपिका को चुना गया। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंदिरा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की ओर से पहाड़ी नाटी सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर प्रो. पीपी चौहान सहित कॉलेज के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें