तकलेच (रामपुर बुशहर)। मां श्राईकोटी मंदिर में बीते दो वर्ष बाद आज नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। नवरात्र के पहले दिन सुबह पांच बजे से मंदिर में पूजा पाठ का दौर शुरू होगा। मंदिर के कपाट खुलने से स्थानीय लोगों सहित दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।
भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट द्वारा बीते 2 वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया था। ऐसे में मंदिर का निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। मंदिर का कपाट बंद होने से श्रद्धालु बाहर से ही मां का आशीर्वाद लेते रहे, लेकिन अब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने से श्रद्धालुओं को पहली नवरात्र से मंदिर के कपाट खुलने से मां के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
12/20 वैली में स्थित मां श्राईकोटी मंदिर के दर दूर-दूर के इलाकों से श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। अनिरूद्ध सिंह बिष्ट के अनुसार आज नवरात्र के पहले दिन अपनी कुलदेवी मां श्राईकोटी की पूजा-अर्चना सुबह पांच बजे से शुरू होगी। मंदिर में नवरात्रों की धूम रहेगी।