आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में एक दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम आनी चेत सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने उनका टोपी, मफलर और बैच पहनाकर स्वागत किया।
प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि आनी महाविद्यालय शिक्षा, खेल, संस्कृति समेत अन्य क्षेत्रों में निरंतर अग्रसर है। महाविद्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आज समूचे प्रदेश में एक अलग जगह कायम की है। विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है, जो विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भाग लेता है, वह अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। मुख्यातिथि चेत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल मानव जीवन की आधारशिला है। उन्होंने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों से नशे की कुरीति को त्यागकर जीवन में खेल के महत्व को समझने का आह्वान किया। एथलेटिक्स मीट में दौड़, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाई जंप, लांग जंप जैसी प्रतियोगिताएं करर्वाई गईं। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में नवनीत प्रथम, विनय द्वितीय और आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में वीना प्रथम, अंजू द्वितीय और दमयंती ने तृतीय स्थान पाया। 500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मनोज पहले, प्रशांत दूसरे और जतिन तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में काकी प्रथम, मधु द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट छात्र वर्ग में तेजेंद्र पहले, राकेश दूसरे और विनय तीसरे, छात्रा वर्ग में फूल कुमारी पहले, रजनी दूसरे और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप छात्रा वर्ग में काकी पहले, शशि बाला दूसरे और वीना तीसरे स्थान पर रही। वहीं, छात्र वर्ग में विनय प्रथम, मनीष द्वितीय और तेजेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. रोशन लाल, एसएमसी अध्यक्ष रूप सिंह भारद्वाज, प्रकाश, गुलाब, दिवान राजा, नरेंद्र पाल, टीडी वर्मा, एलडी ठाकुर, रविंद्र नेगी, ज्ञान, कपूर चंद, भावना, रवि प्रकाश, अश्वनी, अशोक, संगीता सहित अन्य मौजूद रहे।