फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हमले : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हमले
विज्ञापन

ठियोग में दलित शोषण मंच की बैठक में उठे कई मुद्दे
14 को धूमधाम से मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने रोष जताया कि दलितों के ऊपर हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसके खिलाफ आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में 15 पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि दलितों के अधिकारों के लिए आगामी 8 अप्रैल को दलित शोषण मुक्ति मंच का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहिब आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विधायक ठियोग राकेश सिंघा, राजेंद्र चौहान, कपिल भारद्वाज, जगदीश, हेमराज, सुरेंद्र, कामना दास, रिवाल सिंह, मधु सिंह, शीला, शेर सिंह, राजेश गाजटा, रूप योगी, सीताराम और चंदन जोगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें