रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यूजी में फीस बढ़ोतरी करने पर एसएफआई ने कड़ा विरोध किया है। ठियोग कॉलेज में एसफआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा फीस बढ़ोतरी करने पर आम गरीब छात्रों के लिए कॉलेज में पढ़ाई करना मुश्किल कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष कला संकाय को 500 रुपये, वाणिज्य संकाय 600 और विज्ञान सकाय को 800 बढ़ाने का योजना बनाई है। जिसका संगठन विरोध करता है। फीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के कार्यकर्ताओं में योगेंद्र पवन, जोगिंद्र रीतिका, जगदीश, बीना, जितेंद्र, संदीप, आशा वेकटा, आशा वर्मा, विक्की, साहिल, विपुल और राहुल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द फीस बढ़ोतरी वापस नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय और कॉलेज के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।