फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की पांच पंचायतों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण पांच पंचायतों के हजारों लोगों को अंधेरे से जूझना पड़ रहा है। बीते वीरवार को सुबह 11 बजे से रामपुर उपमंडल की पांच पंचायतों में 24 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली गुल होने से छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
तकलेच उप तहसील के सेरीपुल के पास लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य चला रखा है। सड़क निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग होने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसके चलते क्षेत्र की दुर्गम पंचायत काशापाट, कूहल, देवठी, मुनिश और दरकाली पंचायत में अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं बिजवी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ब्लास्टिंग से पूर्व लोनिवि ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से इस बारे कोई अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के चत्तर सिंह, हिम्मत सिंह, जगत, कुलदीप, किशोरी लाल, कमल चाई, गोविंद सिंह, हरनाम सिंह और यशपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कार्य निपटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के चलते छात्र छात्राओं की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में विद्युत बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता वरुण शर्मा के अनुसार लोनिवि ने सड़क निर्माण कार्य में ब्लास्टिंग से पूर्व बोर्ड प्रबंधन को कोई सूचना नहीं दी। बोर्ड के कर्मचारी बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें