ठियोग (रामपुर बुशहर)। नवोदय विद्यालय ठियोग में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य सुमन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं।
शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी राकेश सोनी और नीलकमल नेगी की अगुवाई में स्कूल के 50 स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास के अनेक नए पहलुओं पर प्रकाश डाला और इसके माध्यम से संभावित शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के संबंध में अवगत कराया।
वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी राकेश सोनी द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में अपनी विशेष प्रस्तुति दी गई। ठियोग के अधिवक्ता मदन ठाकुर द्वारा संभाषण कर सभी प्रतिभागियों को विधिक जानकारी प्रदान की गई। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों स्कूल के आसपास के रास्तों की सफाई की। सीढ़ियों के निर्माण, क्यारियों के निर्माण आदि कार्य बड़े उत्साह के साथ किए गए। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग तथा देवरीघाट गांव की ओर जाने वाले रास्ते की भी सफाई की गई।
इस मौके पर प्रशांत, निखिल, उत्कर्ष, संचित, अतुल, बुद्ध सागर, रिषभ, दीक्षित, अभिषेक, ज्ञानसिंह, रितिक, आदर्श, कपिल, शैविक, शिवान, सुर्यांश, रिगंजिन, साहिल, सुमित, श्रेया, स्मिरन, जानवीं, मुस्कान, अनुष्का, विपाशा, श्रद्धा, संजनी, साक्षी, कृतिका और कुसुम सहित कई अन्य स्वयंसेवी मौजूद रहे।