फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू मेले के लिए बैठक में किया उप समितियों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू मेले के सफल आयोजन
विज्ञापन

को लेकर उप समितियां गठित
एसडीएम कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन
मेले में पारदर्शिता के लिए होगा कैश लेस लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने की। बैठक में मेला कमेटी के सभी सरकारी सदस्यों ने भाग लेकर सर्वसहमति से मेले की सभी गतिविधियों को लेकर आवश्यक उपसमितियों का गठन किया गया। मेले का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक होगा।
मेले के लिए उप समितियों में प्लॉट आवंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, स्टॉल, राशि संग्रहण, सफाई व्यवस्था, पानी और बिजली, खाद्य वस्तुओं के निरीक्षण, खेलकूद, क्रय, आवास आवंटन, रामलीला मैदान, स्टेज के रंग रोगन, चिकित्सा, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात और खानपान व्यवस्था को लेकर अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष बीआर शर्मा ने बताया कि मेले की परंपराओं और रीति रिवाजों के निर्वहन के साथ रोचक बनाने के लिए मेले में रस्साकशी सहित कई खेलें शामिल की गई हैं। चयनित उपसमितियों के गठन के दौरान मेले को सफल बनाने के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया है। वहीं मेले को लेकर किया जाने वाला धन संग्रह और इसका खर्च गत वर्ष की भांति पूरी तरह से कैश लेस होगा। इस अवसर पर डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, तहसीलदार रोहड़ू जसमेर सिंह, तहसीलदार जुब्बल, बीडीओ रोहडू हर्ष अमरेंद्र नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहडू नोनिका नैंटा, एसडीओ लोनिवि रोहड़ू नरेंद्र नायक, अधीक्षक एसडीएम कार्यालय राजेश चौहान, दमकल केंद्र रोहडू प्रभारी सेवक राम सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें