फाग मेले को लेकर 100 प्लॉट आवंटित
जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर नप की तैयारियां पूरी
प्लाट का किराया 3000 से लेकर अधिकतम 17,000
फाग मेले को 14 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर रामपुर नगर परिषद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को फाग मेले को लेकर प्लॉटों को आवंटन हुआ। नगर परिषद ने 100 प्लॉटों का आवंटन किया। प्लॉट का न्यूनतम किराया 3 हजार रुपये और अधिकतम किराया 17 हजार रुपये निर्धारित किया है। नगर परिषद ने फाग मेले के प्लॉटों का आवंटन कर अपनी आमदनी बढ़ाई है। प्लॉट अखाड़ा परिसर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक वितरित किए गए।
सोमवार को जिला स्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। चार दिवसीय फाग मेला 22 से 25 तक चलेगा। नगर परिषद ने 15 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा है। इस बैठक में सभी देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानियां न झेलनी पड़ें। देवी-देवताओं को दी जाने वाली नजराना राशि में 10 फीसदी की बढ़ोतरी भी की गई। उपाध्यक्ष नगर परिषद रामपुर दीपक सूद ने बताया कि मेले में परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर सुरक्षा के प्रबंधन कर दिए गए हैं।