आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना है। इसमें संकुल के छह विद्यालयों के 33 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
स्पर्धा में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल सराहन ने दूसरा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये, द्वितीय को 500 रुपये और तृतीय स्थान को 300 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम का चयन कुल्लू में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निहाल सिंह ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष लीला चंद जोशी, शिव राम, लाल दास, कृष्णा देवी, अनीता देवी, सीता देवी, सुरजीत कौर, महेंद्र पाल बिष्ट, राम चंद, शिवदयाल और बिहारी लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।