फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पांच यातायात के लिए बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार रात को हुई बर्फबारी से पांगी नाले के पास बाधित हुआ नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल हो गया है। भूस्खलन के कारण शुक्रवार शम तक एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए ठप था। एनएच बहाल होने के बाद जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। वहीं, जिले के अधिकतर ग्रामीण रूट बहाल होने पर हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, जिले की आठ ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी के कारण निगम सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। शनिवार को जिले में मौसम साफ रहा।
किन्नौर में वीरवार को हुई बर्फबारी के कारण एनएच सहित जिले के अधिकांश ग्रामीण रूट बंद हो गए थे। सीमा सड़क संगठन ने शुक्रवार सुबह से पांगी नाले के पास बाधित एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू किया और देर शाम तक एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, जिले की काजा, समदू, रोपा, पूह, कानम, ठंगी, जंगी, रारंग, रिब्बा, पांगी, पूर्वणी, बारंग, रल्ली, उरनी, चगांव, काफनू और निचार सड़कों को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जिले के लिप्पा आसरंग, नेसंग, ठंगी कुन्नोचारंग, हांगो, पौंडा बरी, सांगला छितकुल और शौंगटोंग बारंग सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। निगम जहां तक संभव है वहां तक बसों को भेज रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा और शिमला की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही। सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि शुक्रवार देर शाम को पांगी नाले के पास बंद हुए एनएच पांच को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी, अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि शनिवार को जिले की अधिकांश ग्रामीण सड़कों सहित काजा और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें