फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी नाले में एनएच-5 भूस्खलन से बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में लगातार हो रही बर्फबारी से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन से भी काफी नुकसान की आशंका बनी हुई है। वीरवार रात शुरू हुई बर्फबारी से जिले के पांगी में नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके चलते एनएच पांच यातायात के लिए बाधित हो गया है। एनएच बाधित होने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। जिले के हजारों लोगों को सफर करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
किन्नौर जिले के पांगी नाले के पास शुक्रवार करीब 10 बजे एनएच-5 पर पहाड़ी से लगातार चट्टानों के गिरने से एनएच बाधित हो गया, जिसके चलते जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की तरफ निगम की बसों सहित छोटे बड़े सभी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। शुक्रवार को सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने दो मशीनें और दर्जनों मजदूरों को मौके पर तो भेज दिया, लेकिन पांगी नाले के पास पहाड़ी से लगातार शूटिंग स्टोनों के गिरने से दोपहर समाचार लिखे जाने तक सीमा सड़क संगठन से मशीनरी और मजदूर मार्ग बहाली का कार्य नहीं कर पाए थे। एनएच बाधित होने से अवरुद्ध मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एनएच पर आवाजाही ठप होने से पूह खंड की 24 पंचायतों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार अभी पांगी नाले के पास हालात इतने खराब हैं कि अवरुद्ध मार्ग को खोलना काफी मुश्किल है। पहाड़ी से शुक्रवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक लगातार शूटिंग स्टोन गिरते रहे, जिस कारण नेशनल हाईवे को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थिति सामान्य होते ही एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी खीमीराम ठाकुर के अनुसार पांगी नाले के पास एनएच बाधित होने से पूह काजा की तरफ निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही। उक्त स्थान पर लगातार गिर रहे शूटिंग स्टोन के कारण यात्रियों को ट्रांसमिट भी नहीं करवाया जा रहा। स्थिति सुधरते ही बसों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें