रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग रामपुर की बैठक में विभाग की मजबूती को लेकर कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी सीट से टिकट देने की पैरवी की गई। बैठक वीरवार को दरबार परिसर में अध्यक्ष चुनी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव डीडी कश्यप और शिमला संसदीय क्षेत्र विभाग की महिला समन्वयक पद्मा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में संविधान से स्वाभिमान, दलित शक्ति एप, जोनल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विभागों को मजबूत करने, आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगली बैठक 27 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं इस मौके पर मोहन कश्यप, कमल दास वर्मा, प्रकाश चंद, बसंत राम, बुध राम, सेवा राम, मुरू देवी, अनिता देवी, ज्वाला देवी, सुशील कुमार, आत्मा राम, प्रकाश, मोती राम, प्रेम कुमारी, गोविंद सिंह, चमन लाल और अशोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।