फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहन बने आफत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। स्थानीय बाजार में स्कूल खुलने के बाद जाम से समस्या लगातार बढ़ रही है। बाजार में हर दिन एक-एक घंटा जाम लग रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से जाम से निजात पाने के लिए अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों में खासा रोष है।

बीते करीब बीस दिनों से कोटखाई बाजार में जाम के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से छोटे वाहन पार्क किए जा रहे हैं। बीच में संकरी सड़क होने के कारण अगर सामने से बस आए तो लंबा जाम शुरू हो जाता है। बाजार के लोगों ने पुलिस से भी जाम की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार सुबह के समय बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है। दूर काम से जाने वाले लोगों को दो सौ मीटर कोटखाई बाजार को पार करने में एक घंटे तक का समय लग रहा है। बस स्टैंड पर भी वाहनों को गलत तरीके से लोग पार्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे आम लोगों के लिए परेशानी पैदा हो रही है।
इस संबंध में कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी के बाद भी कोटखाई बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है। इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक तय की गई है। सभी के सुझाव भी लिए जाएंगे। उसके बाद पुलिस लोगों के सुझाव के अनुसार अगला कदम उठाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें