फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाला से माकीढांक सड़क को कोर्ट से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धाला से माकीढांक सड़क निर्माण को कोर्ट से मिली मंजूरी
विज्ञापन

लोनिवि के अधिकारी से मिला जाहू पंचायत का प्रतिनिधिमंडल
10 वर्ष से अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी विकास खंड की जाहू पंचायत में बीते 10 वर्ष से अधर में लटकी धाला से माकीढांक सड़क का कार्य जल्द ही शुरू होगा। प्रदेश उच्च न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद अब इस साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हो सकेगा। एफसीए की मंजूरी न मिलने के कारण सड़क का काम अटका पड़ा था।
10 वर्ष पूर्व जाहू पंचायत में धाला से माकीढांक 4.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण सड़क निर्माण का मसला ठंडे बस्ते में पड़ गया था। इसके बाद पंचायत की जनता ने प्रदेश उच्च न्यायालय में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी और करीब 10 वर्ष के बाद प्रदेश उच्च न्यायालय ने सड़क बनाने को हरी झंडी दिखाई है। अब जाहू पंचायत ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द इस सड़क का कार्य पूरा करने की मांग की है। मंगलवार को जाहू पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उप प्रधान कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सोबती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सड़क न होने के चलते पेश आ रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से जल्द सड़क का निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से जाहू पंचायत के भ्यूंरा, श्लेच, कोफरधार, छाचीधार और थांडवा गांव की करीब 500 की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती ने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण के संदर्भ में मौके का जायजा लिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से मिलकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान टेक चंद, रणबीर, अमर सिंह, घनश्याम, किशोरी लाल, दलीप सिंह, कर्म सिंह, प्यारे लाल, शेर सिंह, धन सिंह, निट्टू, कमलानंद, नरेंद्र और विरेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें