फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात
विज्ञापन

सोमवार रात हुई बर्फबारी से शीतलहर का बढ़ा प्रकोप
अधिकतर ग्रामीण रूटों पर थमे हैं वाहनों के पहिये
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर में सोमवार देर रात से अचानक मौसम में आई तबदीली के चलते किन्नौर जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश से जिले में ठंड काफी बढ़ गई है।
मंगलवार पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार रात को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित कल्पा, रोघी, पांगी, दुन्नी, बारंग, रल्ली, पूनंग, चगांव, यूला, मीरू, उरनी, रामनी, जानी, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू और यांगपा, सापनी, कनई, बटूरी, शौंग, चांसू, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रोपावैली, यंगथंग, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। पूर्व में हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन पटरी पर नहीं उतरा था कि सोमवार को फिर से हुई बर्फबारी से रिकांगपिओ कल्पा, कल्पा रोघी, पांगी, आकपा, जंगी, लिप्पा, आसरंग, सुमरा, पूह, हांगो, लियो, खाब, स्पीलो, लाबरंग, डुबलिंग, ठंगी, कुन्नोचारंग, रक्षम और छितकुल सहित करीब 22 सड़कों पर वाहनों की पहिये थम गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कल्पा वीरेंद्र सिंह गुलेरिया और लोनिवि भावानगर के अधिशासी अभियंता आरएल चौहान ने बताया कि जिले के सभी ग्रामीण रूटों को बहाल करने के लिए 10 जेसीबी मशीनों के साथ करीब 200 से अधिक मजदूर तैनात किए गए हैं। अधिकांश सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि जिले के 6 रूटों पर ही निगम की बसों की आवाजाही हो पा रही है। बर्फबारी और फिसलन के चलते अधिकतर रूटों पर आधे रास्ते तक ही बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें