फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी की अव्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओं में बैठक का आयोजन
बच्चों के अभिभावकों ने प्रबंधक के समक्ष उठाए मामले
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। अभिभावकों ने स्कूल में गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता जाहिर की और स्थानीय प्रबंधन समिति में भी बदलाव करने का मामला उठाया।
मंगलवार को विद्यार्थियों के अभिभावकों ने डीएवी स्कूल रिकांगपिओ के बेहतर संचालन और शिक्षा विस्तार को प्रधानाचार्य जेएस कैथ के बैठक की। अभिभावकों ने कहा कि बीते 15 वर्षों से स्थानीय प्रबंधक कमेटी के मेंबर को बदला नहीं गया, जबकि तीन साल के बाद लोकल मैनेजमेंट कमेटी को बदलना आवश्यक है। स्कूल में पिछले तीन सालों से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन नहीं किया गया। न ही विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ सालाना बैठक होती है और न ही फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों से सलाह मशविरा किया जाता है। अभिभावकों ने स्कूल में गिरते शिक्षा के स्तर को लेकर भी प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जेएस कैथ ने अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा कि मार्च माह में स्कूल की आम सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में खामियों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ बैठक होगी। स्थानीय प्रबंधन समिति में नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर अभिभावक चंदर, अमित, प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें