फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा कालेज में मेधावियों का मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
होनहार विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार
विज्ञापन

पीजी कॉलेज सीमा में सालाना समारोह की धूम
उच्च शिक्षा निदेशक ने की कार्यक्रम में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर कॉलेज के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया।
वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज किया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, एकल गान, समूह गान, पंजाबी नृत्य, सहित विभिन्न विषयों पर नाटिकाओं का मंचन भी किया। कॉलेज की प्राचार्या ललिता रावत ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर कॉलेज की साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नेहा आजाद, पूनम कुमारी, काजोल चौहान, प्रिया, अमिशा कुल्ला, श्रेया कुमारी, शिवानी, अनूप कुमारी, नेहा, अशीता शर्मा, अंजली, पूजा, कृति, पंकज, अमिषा, शालु, रंजना, मौनिका, राजेश्वरी, अमृता, हरिकृष्ण, करिश्मा, अशीता झामटा, महिमा, पल्लवी, मंजुला, दिव्या, सपना, हैप्पी, अजय कुमार, ओजस्वी, प्रियंका, अनीता नेगी, पुनीत, सोनिका, अनुजा, पीयूष, अदिति, मीनु, ज्योति नेगी, मीरा देवी, किरण, नूतन, रक्षा, रमिला, अंबिका, संदीप कुमार, संजय कुमार, मनीषा, प्रीति, संदिका, आरती, दीक्षा, दीपक, गीतिका, नीना, अविनाश, गौरव, मधु, निखिल, साक्षी, आशीष, दीक्षा पटियाल, रीतिल, जतिन, सलोनी, मनोज, कीर्तिक जिंटा, नीक्षिता, हर्ष, रचन, रमनदीप, रेखा, आशीष और निशांत ठाकुर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के क्षेत्र में शशिबाला, रीतु, रीया, मोहित, प्रद्दुमन, निपुल, हितेश, मुकेश, आकाश, अमन, रजनीश, परवेश कुमार, मनिंदर सिंह, जयवंत, सुमित कायथ, अरूण वर्मा, रोहित शर्मा, रंजन चौहान, हिमांशु, रचना, सरीता कुमारी, अक्षिता नेगी, अमा देवी, कुमारी प्रीति, विजेता, मुस्कान, दीक्षिता, अपर्णा, प्रोमिला, अलका, श्रेया, अवंतिका, निशा, अखिल, राजेश, अंशुल, मोहित, विशाल, तनुज, साहिल, करण, विक्रम, ऋतिक, मंदीप, रूपा, राजल और पूजा को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिनिधियों में भी छात्रों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें