फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मियों ने उठाई लंबित वितीय लाभ देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित वित्तीय लाभ न देने पर जताया रोष
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में उठा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन रोहड़ू इकाई की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित भत्तों सहित समय पर पेंशन देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। शुक्रवार को संगठन के प्रधान गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर संगठन के सचिव चंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में दस प्रतिशत डीए का एरियल, सेवानिवृत्त कर्मियों की ग्रेच्युटी का भुगतान समय पर करने की भी मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से कई बार एचआरटीसी प्रबंधन को इस संबंध में लिखित मांग पत्र सौंपा गया है लेकिन मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अंतरिम बजट में 60.96 करोड़ रुपये की राशि परिवहन निगम को जारी की है लेकिन निगम प्रबंधन अपने सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ समय पर जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी एचआरटीसी के मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर संगठन के उपप्रधान नागरू राम, शौंकी लाल, मेहर सिंह चौहान, बाबू राम, सनम राम, थौंकु राम, श्यामानंद और मदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें