फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश और बनिता सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेश और वनिता को मिला
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में एथलीट मीट आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन की ओर से दरबार मैदान में एथलीट मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कॉलेज विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एथलीट मुकाबले में छात्र वर्ग में मुकेश को बेस्ट एथलीट और बनिता को छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

एथलीट मीट के समापन अवसर पर कुमारसैन कॉलेज की प्राचार्य इंदु शौनिक ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र वर्ग की लांग जंप प्रतियोगिता में चिराग प्रथम, मुकेश द्वितीय और शुभम तृतीय स्थान पर रहे। हाई जंप में विपिन प्रथम, मुकेश द्वितीय और शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मुकेश प्रथम, चिराग द्वितीय और विपिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर रेस में मुकेश प्रथम, रितिक द्वितीय और विपिन तृतीय रहे। वहीं दो मीटर रेस में चिराग प्रथम मुकेश द्वितीय और वीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में विपिन और मुकेश ने प्रथम, चिराग और वीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में मुकेश प्रथम, चिराग द्वितीय और वीर ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। टैग ऑफ वार में राहुल और ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग के लांग जंप में प्रतिभा पहले, प्रियंका दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप में प्रियंका प्रथम, बनिता द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान पाया। गोला फेंक में प्रियंका प्रथम, निकिता द्वितीय और बनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 100 मीटर रेस में बनीता प्रथम, प्रियंका द्वितीय और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में बनीता प्रथम, सपना द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में ललिता और शबनम ने प्रथम, सपना और अंकिता ने द्वितीय, वनिता और प्रतिभा ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर रेस में वनीता प्रथम, रेखा द्वितीय और सपना तृतीय रही। टैग ऑफ वार प्रतियोगिता में रीना और ग्रुप प्रथम रहे। वहीं इस मौके पर प्रो. जनक नेगी, डॉ देवेंद्र शर्मा, प्रो. बबीता ठाकुर, प्रो. मनीषा नेगी, प्रो. सुरेखा नेगी, प्रो. भूपेंद्र लुडियान, प्रो. सुरबाला नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें