फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में जनता से किए वादों को भूली केंद्र सरकार : सीपीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा बजट में कटौती, नहीं मिल ही मजदूरी
विज्ञापन

18 को सीपीएम निरमंड में सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
2014 में जनता से किए वादों को भूली केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड ब्लॉक के बांदल में सीपीएम की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में घाटू, गमोग और राहनु पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए फैसला लिया गया कि 18 मार्च को सीपीएम निरमंड में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन

सीपीएम लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद, मंडी लोक सभा प्रत्याशी दिलीप कायथ और पूर्ण ठाकुर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव नेता के आधार पर नहीं बल्कि नीति के आधार पर होगा। जिन नारों के साथ से भाजपा सत्ता में आई थी, वे सभी जुमला साबित हुए हैं। केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, किसानों को फसल के दाम डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत करने की घोषणाएं की थी, लेकिन आज इसके उलट केंद्र सरकार केंद्र सरकार मनरेगा बजट में लगातार कटौती कर रही है, 6-6 माह से मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही। निरमंड ब्लॉक में दुग्ध उत्पादक कई महीनों से दूध का दाम 30 रुपये प्रति लीटर की मांग कर रहे हैं, परंतु आज भी दूध का दाम पानी से भी कम हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में सीपीएम भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी।18 मार्च को निरमंड में सीपीएम मनरेगा, दूध के दाम, मनरेगा की पेमेंट, अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वहीं इस मौके पर टेक चंद, हरिराम, भोगा राम, ख्याल नंद, लाल चंद, तारा चंद, रमिला देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, ब्रेस्तु राम, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, लीला देवी, निशा देवी, जगत राम, अमृता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें