फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मजदूर यूनियन ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगपत्र की अनदेखी पर भड़की मजदूर यूनियन
विज्ञापन

बायल परियोजना पावर हाउस, दत्तनगर और झाकड़ी में प्रदर्शन
चेताया, जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो छेड़ेंगे उग्र आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट रामपुर हाइड्रो परियोजना ठेका मजदूर यूनियन में परियोजना प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। परियोजना प्रबंधन को सौंपे मांग पत्र पर बातचीत न करने पर विरोध जताते हुए वीरवार को मजदूरों ने सीटू के बैनर तले बायल, परियोजना पावर हाउस, दत्तनगर और झाकड़ी में रोष रैली निकालकर परियोजना के खिलाफ अपना विरोध जताया।
सीटू जिला शिमला कमेटी अध्यक्ष बिहारी सेवगी और यूनियन के सचिव रिंकू राम ने कहा कि 412 मेगावाट प्रबंधक वर्ग और ठेकेदारों को यूनियन के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था, जिसमें परियोजना के मजदूरों के लिए प्रमोशन पॉलिसी बनाने, मजदूरों के लिए रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर जूते वर्दी के लिए भत्ता देने, हर वर्ष मजदूरों के वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी करने, रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर मजदूरों के लिए बसें निरमंड और कोयल से बायल के लिए लगाने और मजदूरों को ट्रेड लगाना आदि मुख्य मांगे शामिल थी, लेकिन प्रबंधक वर्ग द्वारा मजदूरों के मांग पत्र पर बातचीत की कोई पहल ही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सीटू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में ठेका मजदूर 11 -12 सालों से काम कर रहे हैं, परंतु उन्हें अभी तक कोई पदोन्नति नहीं दी गई है और न ही न्यूनतम वेतन के अलावा कोई सालाना इंक्रीमेंट मजदूरों को दिया गया है, जबकि प्रोजेक्ट का पूरा काम कांट्रेक्ट वर्कर्स द्वारा किया जा रहा है। फिर भी परियोजना द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। यूनियन ने कहा कि यदि प्रबंधक वर्ग के मजदूरों की मांगों को अनदेखा करता है तो आने वाले समय में मजदूर उग्र आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकुमार, हेमराज, पुष्प राम, घनश्याम, आभे राम, पवन शर्मा, शेर सिंह, दुर्वासा, शीला, सुरजीत, बालकृष्ण, भूप सिंह, खेम राज, लोकेश, कला देवी, संतोष, पुष्पा, सरोज, तिलक राज, सेवा दासी, शीला, राम लाल और बलविंदर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें