फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में स्वाईन फ्लू बारे बच्चों को जागरूक करें प्रधानाचार्य : गोपाल चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर प्रार्थना सभा में जागरूक होंगे विद्यार्था
विज्ञापन

किन्नौर में समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने की। उपायुक्त ने बैठक में मौजूद सदस्यों से स्वाइन फ्लू को लेकर सजग रहने और अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा के समय प्रधानाचार्य बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे जागरूक करवाएं। स्वाइन फ्लू से न डरें। इससे बचाव और इलाज दोनों संभव है। इसकी रोकथाम के लिए जिले के स्वास्थ्य संस्थानेां में निशुल्क दवाई उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला किन्नौर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने स्वाइन फ्लू के लक्षण, प्रारंभिक चेतावनियां, संकेत और इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद सदस्यों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी किन्नौर नारायण ठाकुर, एक्सईएन आईपीएच उदय कुमार बौध, उप निदेशक उच्च शिक्षा अशोक नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी, उप निदेशक डीआरडीए किन्नौर नवीन कुमार, जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर अर्जुन नेगी, डॉ. सूरज नेगी, बीसीसी समन्वयक रमेश नेगी, सीडीपीओ कल्पा संजोग मेहता, विशाल, दिवेश, जयप्रकाश, मिंडुल सिंह और सनम नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें